Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में नहर से मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, इलाके में मचा हड़कंप

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुडडो में नैनीताल निवासी एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तरुण सैनी (25) पुत्र यादराम सैनी, ग्राम सक्कनपुर पीरुमदारा, कोतवाली रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। वह जुडडो निवासी बिट्टू तोमर की जेसीबी मशीन पर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहा था।
तरुण पांच दिन पूर्व ही रामनगर से जुडडो काम पर आया था और यहां अकेला ही रह रहा था। सोमवार को जब उसकी फांसी पर झूलती लाश मिली तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर डाकपत्थर चौकी से उप निरीक्षक भाव सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।
कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। प्रारंभिक जानकारी में गृह क्लेश की आशंका जताई जा रही है। स्वजन के अनुसार, तरुण की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी और वह कुछ समय से तनाव में था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›