Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार- मंगलवार को ऋषिकुल चौराहे पर कांवड़ियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। हालांकि कुछ देर बाद मामले को पुलिसकर्मियों ने स्वयं ही शांत करा दिया। दरअसल, हाइवे पर अत्याधिक भीड़ होने के चलते अधिकतर कांवड़िए लिंक मार्गों की ओर रूख करने लगे हैं। अधिकतर मार्गों पर बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान ऋषिकुल से रानीपुर की ओर से जलभराव होने के कारण कांवड़ियों को पुलिसकर्मियों ने रोका तो कांवड़ियों की उनसे बहस हो गई। हालांकि पुलिसकर्मियों से काफी देर तक बहस के बाद भी कांवड़ियों वहां से निकल पड़े। पुलिसकर्मियों के काफी मना करने के बाद कांवड़िए दूसरे रास्ते से रानीपुर की ओर रवाना हो गए।