Report by : CWN Desk
Published at :
बारिश से सोलानी नदी और पथरी रोह का पानी घुसा कई गांवों में

विधायक रवि बहादुर ने क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हरिद्वार- सोमवार देर रात से मंगलवार तक हुई मूसलाधार बारिश से देहात क्षेत्र में भी जलभराव हो गया। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्वालापुर विधानसभा अंतर्गत खादर क्षेत्र के कई गांव में सोलानी नदी और पथरी रोह का पानी घुस गया। जिससे लोगों का बहुत नुकसान हुआ। ग्राम रनसुरा, गढ़ी संघीपुर, बोडाहेड़ी और आसपास के ग्रामीणों में भय का वातावरण है। ग्रामीणों ने मौके पर विधायक रवि बहादुर को बुलाकर समस्या से अवगत कराया। विधायक ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को समस्या के निराकरण का आदेश दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी नदी और पथरी रोह का जलस्तर बढ़ने से गांव में पानी भर गया। कई घरों के अंदर पानी आने से बिस्तर, कपड़े, भूस, चारा, खेत, फसल सब बर्बाद हो गया। इस अवसर पर यासीन प्रधान, नोमान अली, मोहकम प्रधान, अनीश अहमद, आलम, जुल्फिकार प्रधान, फरमान अली, सुलेमान, शाहरुख, फुरकान, जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›