Report by : CWN Desk
Published at :
कलयुगी बाप ने शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया

16 साल की बेटी को अपने साथ ले गया, मुकदमा दर्ज
देहरादून। पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से शराब के नशे में दुष्कर्म कर दिया। यही नहीं, आरोपित ने उसे बुरी तरह से पीटा भी। पीड़िता की मां की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रायपुर की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने तीन बच्चों व पति के साथ किराये के मकान में रहती है। उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर घर आता है और उन्हें पीटता है।
मंगलवार रात करीब 12 बजे आरोपित ने शराब पी और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद माहौल शांत हो गया। महिला व उसकी बड़ी बेटी एक साथ सो गए, जबकि 16 साल की बेटी छोटे भाई के साथ दूसरे पलंग पर सो गई, जबकि पति सोने के लिए दूसरे कमरे में चला गया।
आधी रात में आरोपित कमरे में आया और 16 साल की बेटी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने बेटी के शरीर पर कई जगह काटा भी। बेटी ने जब शोर मचाया तो वह और उसके दोनों बच्चे भी उठ गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने पुलिस को सूचना देनी चाही तो आरोपित ने सभी को पीटा। उन्होंने बताया कि आरोपित पहले भी बेटी के साथ दुष्कर्म कर चुका है, लेकिन बदनामी के चलते उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›