Connect with us

हरिद्वार

नशे में पिता का हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मृतक के दूसरे बेटे ने ही कराया खुद के भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार
। कोतवाली रूड़की क्षेत्र में दिनांक 30/04/2023 को कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत मोहन पुरा रुड़की निवासी जोगिंदर उर्फ अमित लाला ने मारपीट कर अपने पिता रामपाल की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई।
जिस संबंध में मृतक के दूसरे बेटे भूपेंद्र ने खुद के भाई जोगिंदर उर्फ अमित लाला के विरुद्ध अपने पिता की हत्या के संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी जोगिंदर उर्फ अमित लाला को गोलभट्टा मोहनपुरा से दबोचने में सफलता हासिल हुई। अभियुक्त को आज दिनांक 04/05/2023 को मा0 न्याया0 के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया , मा0 न्याया0 द्वारा अभियुक्त को 14 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में रुड़की उपकारागार भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त जोगिंदर उर्फ अमित लाला पुत्र स्वर्गीय श्री रामपाल निवासी लक्ष्मीनगर मोहनपुरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नेता जी ने विधवा का किया रेप, बोले पक्की जॉब चाहिए तो दोस्तों के साथ भी सोना होगा, सुनिए क्या है मामला

Select Language

Advertisement