Report by : CWN Desk
Published at :
कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ा 203 ग्राम चरस के साथ तस्कर

कनखल थाना प्रभारी और जगजीतपुर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने की कार्रवाई

कनखल(हरिद्वार)- कनखल पुलिस ने मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत अभियान चलाते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 203 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को न्यायलय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कनखल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने के लिए अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नशा माफिया के विरुद्ध अलग-अलग टास्क दिए गए। एक सितंबर को चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक आरोपी को 203 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी श्यामलाल पुत्र वेदपाल निवासी किशनपुर थाना कनखल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक देवेन्द्र सिहं तोमर, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह, कांस्टेबल प्रलव चौहान मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›