Connect with us

हल्द्वानी

लोन दिलाने के नाम पर करी धोखाधड़ी,पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- लोन दिलाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी कर 37 लाख से अधिक  रुपये हड़पने के आरोपी को पुलिस ने अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है।  प्राप्त सूचना के अनुसार बीती 17 जनवरी को देवकी बमेठा पत्नी यतेन्द्र कुमार निवासी आनन्दपुरी फेज -2 नवाबी रोड़ हल्द्वानी की तहरीर पर 04/12/2022 को अभियुक्तगणों द्वारा लोन पास करने की एवेज में उसके साथ *37,60000/-रू0 की धोखाधड़ी किये जाने के संबन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में सुषमा हलदार, रामकिशन, मनोज कुमार, संजय कुमार आदि के विरुद्ध उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।
  अभियोग की विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा संपादित की गयी। घटना के खुलासे हेतु घटना से संबन्धित बैंक अकाउंट व संदिग्धों की डिटेल प्राप्त की गयी एवं घटना में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में टीम गठित कर पुलिस टीमों को मुम्बई, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में भेजा गया। इस बीच 30 जून को अभियोग में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को तेरह मोड़, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ उ0प्र0 से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त :- संजय कुमार उर्फ संदीप उम्र- 41 वर्ष पुत्र शरमन निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को थाना अकबराबाद अलीगढ़ उ0प्र0।
बरामदगी:- अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास संबंधित जनपद एवं राज्य से  जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चीनी के दाम बढ़े, खुदरा बाजार में 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंचे भाव

गिरफ्तारी टीम:- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी हीरानगर हल्द्वानी , हे0का0 13 ना०पु० पूरन सिंह मेहरा

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर क्षेत्र किरोला नाले में एक वाहन बहा, महिला की मौत, दो लापता, वाहन में 9 लोग थे सवार, देखिए वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement