Connect with us

हरिद्वार

कश्यप निषाद संगठन समाज को प्रगति के पथ पर बढ़ा रहा आगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो अप्रैल को लक्सर में होगा महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम

हरिद्वार। कश्यप निषाद संगठन की राज्य स्तरीय बैठक लक्सर में आयोजित की गई। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह कश्यप के आवास व कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ऋषि पाल कश्यप ने माला पहना कर सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भगवान महर्षि कश्यप की जयंती पर दो अप्रैल को लक्सर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसमें जनपद हरिद्वार ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों के कश्यप समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान संगठन प्रदेश प्रशासनिक महासचिव विशन पाल कश्यप ने कहा कि कश्यप निषाद संगठन कश्यप समाज को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रहा है, जिसके लिए संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में हम एक बड़े समुदाय के रूप में रहते हैं। अब आने वाला समय कश्यप समाज का है। हम संगठन की ओर से प्रयास करेंगे कि कश्यप समाज के लोगों को उनका समुचित अधिकार शासन में भागीदारी के रूप में मिले। जनप्रतिनिधियों के रूप में भी कश्यप समाज के लोगों को आगे बढ़ाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी राजबीर सिंह कश्यप ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नरेंद्र कुमार कश्यप जी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार, ने जिस मुहिम को लेकर महर्षि कश्यप जी की जयंती का आगाज किया था आज वह देश भर में मनाई जा रही है जिस कारण समाज जागृत और संगठित भी हो रहा है इसी क्रम में आगामी 2 अप्रैल को लक्सर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों को बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। साथ ही 5 अप्रैल को कश्यप समाज के सभी लोगों को सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप की जयंती पर जगह जगह कार्यक्रम भी आयोजित करने होंगे इन सब से समाज के लोगों को नई ऊर्जा, जागरूकता और दिशा मिलेगी समाज को और अधिक मजबूत और संगठित करने के लिए हमें गांव गांव में भगवान महर्षि कश्यप और बाबा कालू जी महाराज के मंदिर बनाने होंगे जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने इतिहास की जानकारी और प्रेरणा मिल सके। इस दौरान मुकेश कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कश्यप प्रदेश महासचिव नाथीराम कश्यप प्रदेश मंत्री प्रीतम कश्यप प्रदेश मंत्री नितिन कश्यप प्रदेश मंत्री सचिन कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी अरुण कश्यप मीडिया प्रभारी शोभना कश्यप प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनजीत कौर कश्यप प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ रवि कश्यप प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अंकित कश्यप महासचिव युवा प्रकोष्ठ ऋषिपाल कश्यप, सुंदरलाल कश्यप डॉ प्रमोद कश्यप मंडल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा लक्सर ग्रामीण डॉ. धनीराम कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कार्यालय के निरीक्षण में एसएसपी ने कसें कई शाखा प्रभारियों के पेंच,शाखाओं में तैनात कर्मियों को रजिस्टर अपडेट करने के निर्देश दिये
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement