Connect with us

नई दिल्ली

खालिस्तान समर्थक अमृत पाल सिंह पंजाब में गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। पुलिस ने ख़ालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब के नकोदर में छिपा हुआ था। आज इससे पहले वह जालंधर के शाहकोट मलसिया से उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया गया था, जहां से अमृतपाल सिंह भाग गया था। पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। अब उसकी भी गिरफ्तारी भी हो गई है।
बताया जाता है कि आज पुलिस को यह सूचना थी कि आज अमृतपाल सिंह की तरफ से जालंधर के शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर को निकाला जाना था। भारी संख्या में समर्थक गुरुद्वारा साहिब में इकट्‌ठे हो रहे थे। पुलिस काफी लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयारियां कर रही थी। अमृतपाल और उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए पिछले महीने अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे। इस दौरान, अमृतपाल के एक करीबी को छुड़ाने के लिए उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रोज पैदल चलिए 7 घण्टे और कमाएं 28 हजार रुपये, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने निकाला पैदल चलने का जॉब ऑफर

Select Language

Advertisement