Connect with us

नई दिल्ली

खुलेआम जाम गटक रहे नशेड़ियों कनखल पुलिस ने अभियान के दौरान 25 आरोपी दबोच पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दोबारा खुले में शराब पीने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी, वसूला 6250 रुपए जुर्माना

कनखल(हरिद्वार)- सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालो को खिलाफ कनखल पुलिस ने मंगलवार की देर रात कार्रवाई की। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 25 आरोपी पकड़े गए। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के निर्देशन देर रात कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में चौकी जगजीतपुर प्रभारी देवेंद्र तोमर ने शराब के ठेके के आसपास, श्री यंत्र पुल के पास स्थित ढाबों एवं बैरागी कैंप में चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले कुल 25 व्यक्तियों को दबोचा गया। इस दौरान गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 6250 रुपए जुर्माना वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में एसआई भजराम चौहान, उपेंद्र सिंह, सोनल रावत व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश के 40 यात्रियों को एस.डी.आर.एफ.की टीम ने रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पहुंचा

Select Language

Advertisement