Connect with us

नई दिल्ली

तिहाड़ जेल में बंद गोगी हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला सुए से वार करने का आरोप

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या हो गई। टिल्लू पर सुए के वार से किया गया। घायल अवस्था में उसे डीडीयू अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जेल अधिकारी के मुताबक, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला किया। दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अक्षत कौशल ने बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे डीडीयू अस्पताल से दो यूटीपी के संबंध में सूचना मिली, जिन्हें तिहाड़ जेल से अस्पताल लाया गया था उनमें से एक सुनील उर्फ ​​टिल्लू को बेहोशी की हालत में लाया गया था जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति रोहित का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
गोगी गैंग से जुड़ा रहा योगेश टुंडा पर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला करने का आरोप लगा है। गोगी की पूर्व में रोहिणी कोर्ट परिसर में हत्या हो चुकी है। तब इसका आरोप टिल्लू पर लगा था। टिल्लू और गोगी गैंग बाहरी दिल्ली इलाके में सक्रिय था।

Select Language

Advertisement