Connect with us

हल्द्वानी

कुमाऊँ आयुक्त ने 14 लैंड फ्रॉड मामलों में दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

37 लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा

काठगोदाम/हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के 37 लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की।जिसमे आयुक्त द्वारा 14 मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है।

आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की। जिनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है। आयुक्त ने नैनीताल जनपद के 6 मामले और उधम सिंह नगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
श्री रावत ने आम जनमानस से अपील की है भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा सर्व प्रथम भूमि खरीदने से पहले उस भूमि की लेटेस्ट खतौनी तहसील से प्राप्त कर सब रजिस्टार से उसकी जांच करा लें ताकि यह जमीन 15 सालां से किन-किन हाथों में गयी है, जिस जमीन को क्रय किया जा रहा है उसका क्या न्यायालय में कोई विवाद तो नही है। उन्होंने कहा यह भी जांच करें कि कहीं जमीन बैक में बंधक तो नहीं है। श्री रावत ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले जांच जरूरी है जिससे हम भविष्य की परेशानियों एवं धोखाधडी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा भूमि क्रय करने से पश्चात भूमि की बाउन्ड्री अवश्य करा लें।
बैठक में शिकायतकर्ता सुमन कुमार पुत्र स्व सुरेन्द्र ग्राम पैगा तहसील काशीपुर उधमसिहनगर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर मे पंजीकरण पर मृतक तरसेमलाल पुत्र रामसरण का नाम अंकित नही होने के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का वसीयत के प्रयोग के सम्बन्ध में,नीरज कुमार राजपूत निवासी हल्द्वानी ने भूमि खरीद फरोख्त मे हेमन्त कुमार सैनी को 10 लाख रूपये का फायदा होने पर की गई शिकायत के सम्बन्ध में,लालसिंह मेहता पुत्र लछम सिंह मेहता लालडाठ बिठौरिया के साथ ठगी धोखाधडी व प्लाट उपलब्ध न कराये जाने के सम्बन्ध में शिकातय आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  नए Security features से लैस हुआ Whatsapp

वही आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने कहा कि भूमि संबंधी कोई शिकायत या सुझाव पुलिस से संबंधित हो तो मोबाइल नंबर 807 77 13006 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद; राजस्थान के दो बड़े तस्कर गिरफ्तार

बैठक में आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भटट,अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल,नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement