Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल विधानसभा को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार: कैड़ा

समीक्षा बैठक में किसानों की बदहाली पर उठाई मांग

भीमताल। विधायक रामसिंह कैड़ा ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित कृषि मंत्री के साथ समीक्षा बैठक में भीमताल विधानसभा में बारिश ना होने पर सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई। साथ ही किसानों को आलू का अच्छा बीज सहकारी समितियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की।
काठगोदाम में आयोजित बैठक में विधायक रामसिंह कैड़ा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को भीमताल विधानसभा के किसानों की बदहाली के बारे में बताते कहा बारिश ना होने की वजह से गेंहू, मटर, जौ, गोभी सहित अन्य फसल बर्बाद हो गयी है। भीमताल क्षेत्र में उच्च किस्म का आलू बीज किसानों को पर्याप्त मात्रा में नही मिल पा रहा है। दो कुंतल की मांग पर 75 किलो ही मिल रहा है। ऐसे में प्रचुर मात्रा में समितियों के माध्यम से अच्छा बीज उपलब्ध कराने की मांग की। साथ कैड़ा ने कृषि मंत्री से मांग की किसानों को अभी तक बीमा नही दिया गया है। फसल का नुकसान लगातार हो रहा है। किसानों के साथ बीमा कंपनियों ने धोखाधड़ी की है। उनको बीमा दिलाने की मांग की। कहा बीमा मिलने से किसानों को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।इस दौरान विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›