Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में नहर से मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, इलाके में मचा हड़कंप

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के दीपनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा ऊपर चढ़ाई जा रही सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।

यह हादसा दीपनगर स्थित आंचल इन गेस्ट हाउस के पास नए निर्माणाधीन भवन में हुआ। जानकारी के अनुसार, भवन के द्वितीय तल पर लेंटर डालने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान बीम और सरिया डालने के लिए बरेली, उत्तर प्रदेश से आए मजदूर काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह जब मजदूर सरिया को ऊपर चढ़ा रहे थे, तभी एक सरिया असंतुलित होकर बगल से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से छू गई।

हाईवोल्टेज करंट प्रवाहित होते ही सरिया को पकड़ रहे मजदूर रवि (24) पुत्र बालकराम, राहुल (18) पुत्र सोमवाल और किशनपाल उर्फ सोनू (26) गंभीर रूप से झुलस गए। रवि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों घायल मजदूरों को पहले कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें दून अस्पताल और बाद में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा लापरवाही का नतीजा माना जा रहा है, क्योंकि हाईटेंशन लाइन के करीब निर्माण कार्य के दौरान कोई सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए गए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›