Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तरकाशी में दिवारी खोल के पास मैक्स खाई में गिरा, महिला समेत दो लोगों की मौत

वाहन सवार तीन अन्य घायल, हायर सेंटर देहरादून रेफर किये
उत्तरकाशी।
बनचौरा ग्रामीण मोटरमार्ग पर दिवारी खोल के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक व एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन सवार तीन अन्य घायल हो गए। गंभीर घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।
धरासू थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक मैक्स वाहन बनचौरा से नैनबाग क्षेत्र के ऐंदी बसाण गांव के लिए रवाना हुआ था। वाहन दिवारी खोल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और नीचे पेड़ से जा टकराया। इस दौरान वाहन में सवार चालक पद्म(34) निवासी श्रीकोट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल रीता(35) ने स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर बनचौरा चौकी और धरासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतक को खाई से निकाला।
हादसे में घायल सोबन दास निवासी बसाण गांव, विजय और जगबीर दोनों निवासी कैंथोगी बनचौरा को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर घायल विजय व सोबन को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›