Connect with us

हरिद्वार

विधायक और मेयर ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- वार्ड 42 के वाल्मिकी बस्ती में मेयर अनिता शर्मा, विधायक रवि बहादुर और स्थानीय पार्षद दीपिका बहादुर ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों के लिए कटिबद्ध है। इस वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और रुके हुए विकास कार्य तेजी से होंगे। पार्षद दीपिका बहादुर ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से बोर्ड बैठक में उठाया गया है। वार्ड के प्रत्येक कॉलोनी में सड़क, नाली, बिजली, पानी आदि की समस्याओं को दूर किया गया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य तनुज चौहान, सागर बेनीवाल, अशोक कुमार, सुनील राजौर, सुरेंद्र, बंटी चंचल, सुलेख, अमूल, राजा वाल्मिकी, मनीष, विशू, मयंक, अनिल कपूर आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement