Report by : CWN Desk
Published at :
विधायक कैड़ा ने सदन में उठाया सड़को व किसानो के आलू बीमा का मामला

भीमताल(नैनीताल)।भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने गैरसैण में विधानसभा सत्र के दौरान प्रशन काल में सरकार से कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काठगोदाम से हैड़ाखान खनस्यू मोटर मार्ग, ल्वाड डोबा गौनियारो मोटर मार्ग छिड़ाखान से अधोड़ा मीडार,चमोली से बडोँन, आदि मोटर मार्ग जो 10 वर्ष पूर्व बने है ।अभी तक ये सड़के परिवहन विभाग के पास स्थानांतरित नहीं हुए है। विधायक कैड़ा ने कहा इन मोटर मार्गो पर परिवहन विभाग के वाहन पास नहीं है विधायक कैड़ा ने कहा कभी दुर्घटना होने पर दुर्घटना वाहन का इंश्योरेंस नहीं मिलता ना ही दुर्घटना ग्रस्त होने वालो को मुवावजा मिल पाता है ।विधायक ने सरकार से मोटर मार्गो को परिवहन विभाग को हैंडओवर करने की मांग की। साथ ही विधायक ने सदन में सरकार से कहा हजारों किसानो को आलू, फल आदि का बीमा कई बार कहने के बाद भी बीमा कम्पनियों द्वारा अभी तक किसानो को आलू बीमा नहीं दिया गया है।ऊपर से वर्षा नहीं होने से किसान परेशान है। किसानो की गेहूं, मटर ,जौ आदि की फसल चौपट हो गयी है। बची खुची किसान की फसल कल हुई ओलावर्ष्टि से ख़त्म को गई है । किसानो को लगातार नुकसान हो रहा है। विधायक कैड़ा ने सरकार से जिन जिन किसानो को आलू आदि का बीमा नहीं मिला है। उन्हें आलू बीमा देने व ओलाबृष्टि से किसानो को हुए नुकसान का आकलन कराने व किसानो को मुआवजा देने की मांग उठाई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›