Report by : Paras Bisht
Published at :
नौ जनवरी को प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी का भी अनुमान
हल्द्वानी। पूरे उत्तराखंड में नौ जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी का भी अनुमान है। मैदानी इलाकों में सोमवार को भी कोहरा छाया रहेगा। लेकिन इसके बाद कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात और सबुह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार को राज्य के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं। बारिश से मैदानी इलाकों में कोहरे में कमी आएगी। इसके साथ ही सूखी ठंड से भी राहत मिल सकेगी। वहीं रविवार को सर्द हवाएं चलने और कोहरा पड़ने से मैदानों में मौसम ठंडा रहा। रुड़की में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 17 रहा। उधर, हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं में सर्दी सितम ढहा रही है। हल्द्वानी में नए साल का पहला हफ्ता बीते 10 साल में सबसे सर्द रहा है। यहां दिन और रात में नैनीताल जैसी सर्दी पड़ रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›