उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 10वीं-12वीं की मेधावी छात्राओं को मिलेगा स्मार्ट फोन

देहरादून। महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग 24 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 10वीं-12वीं की मेधावी छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान करेगा।
महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 और 2023 में उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं, 12वीं की टॉपर बेटियों को सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट फोन प्रदान किए जाएंगे।
योजना के तहत विभाग प्रति वर्ष 10वीं, 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम तीन और दसवीं में ब्लॉक स्तर की टॉपर छात्रा को स्मार्ट फोन प्रदान करता है। कुछ मामलों में ब्लॉक और जिला टॉपर एक ही छात्रा के होने से उसे एक ही पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस तरह इस बार विभाग गत दो शैक्षणिक सत्रों में टॉपर रही कुल 320 छात्राओं को पुरस्कृत करेगा।
उन्होंने विभाग को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। रेखा आर्या ने कहा कि हमारे समाज लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कम आंका जाता है। उन्हें पढ़ने के अवसर नहीं मिलते, वक्त से पहले शादी करा दी जाती है। इसलिए राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’, ‘सुकन्या समृद्धि योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त शिक्षा और कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में आरक्षण प्रदान कर रही है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी