Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

ऐसी सब्जी जिसे खाने से नहीं आता बुढ़ापा, कहां मिलती है, क्या हैं इसके गुण, देखिए और पढ़िए..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उच्च हिमालयी राज्यों में मिलती है दुर्लभ गुच्छी सब्जी, 40 हजार रुपये किलो तक कीमत, कीमत इतनी अधिक की स्वाद सबके नसीब में नहीं

हल्द्वानी। 100-200 रुपये किलो मिलने वाली सब्जी महंगी लगती है। अगर कोई सब्जी 30 से 40 हजार रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे। भारत के हिमालयी राज्यों में एक ऐसी सब्जी है, जिसकी स्वाद हर किसी के नसीब में नहीं है। दरअसल, इस सब्जी का नाम गुच्छी है। जो जंगली मशरूम की प्रजाति है। बाजार में इसकी कीमत 30 से 40 हजार रुपये किलो तक है। गुच्छी दुर्लभ सब्जी है, जिसकी विदेशों में अच्छी डिमांड है। इसकी सब्जी खाने से बुढापा जल्दी नहीं आता है।
गुच्छी में पाए जाने वाले औषधीय गुण दिल की बीमारियों को दूर करते हैं। सब्जी शरीर को कई अन्य प्रकार का पोषण देती है। गुच्छी एक तरह से मल्टी-विटामिन की प्राकृतिक गोली है। यह सब्जी फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है, जिसे बड़ी-बड़ी कंपनियां और होटल इसे हाथों-हाथ खरीद लेते हैं। अमेरिका, फ्रांस, यूरोप, स्विट्जरलैंड और इटली में गुच्छी की सब्जी खाना लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इस जंगली सब्जी को इकट्ठा करने के लिए जान जोखिम में डालकर पहाड़ पर बहुत ऊपर जाना पड़ता है। इस सब्जी को बारिश के दौरान जमा कर सुखाया जाता है, जिसके बाद इसे उपयोग में लाया जाता है।
पाकिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ों पर भी गुच्छी की सब्जी उग जाती है। पाकिस्तान के लोग भी इसे सुखाकर विदेशों में बेचते हैं। इस सब्जी को लेकर कई कहानियां भी सुनाई जाती है। कहा जाता है कि जब पहाड़ों पर तूफान आता है और उसी समय बिजली गिरती है तो गुच्छी की फसल पैदा होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement