Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। प्रेमिका ने अपनी बहन के घर और प्रेमी ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाई। सिडकुल पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजन को सौंप दिए।
एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शनिवार सुबह गांव रावली महदूद से सटे मुल्की नगर में एक युवती के फांसी लगा लेने की सूचना मिली। मृतका की पहचान शिल्पी 19 वर्ष निवासी गांव पर्दा सिकंदरपुर थाना रोजा जिला शाहजहांपुर यूपी के रूप में हुई। शाम के वक्त मुल्की नगर में फांसी लगाने की सूचना मिली। मृतक की पहचान विकास पुत्र रामसेवक पता अयोध्यापुरी लखीमपुर खीरी यूपी के रूप में हुई। घटनास्थल की तलाशी लेने पर युवक के कमरे से कुछ घंटों पूर्व आत्महत्या कर लेने वाली युवती शिल्पी की बैंक पास बुक बरामद हुई। दोनों को प्रेमी युगल बताया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement