Connect with us

नई दिल्ली

रुड़की के युवक से युवती को प्यार, भाइयों ने बहन की गला घोंटकर शव नहर में फेंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दिल्ली शाहदरा रिश्तेदार के यहां रहने वाली युवती को उसके भाई घुमाने के बहाने लेकर गए
गाजियाबाद। दिल्ली के शाहदरा में रिश्तेदार के यहां रह रही युवती की उसके दो भाइयों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। भाइयों ने शव मुरादनगर में गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती के दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करने से नाराज भाइयों ने शनिवार रात वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली 19 वर्षीय शीबा काफी समय से परिवार के साथ रुड़की में रह रही थी। सालभर पहले उसकी मुलाकात दूसरे समुदाय के युवक से हुई। दोनों में प्रेम शुरू हो गया। परिजनों को पता लगा तो उन्होंने शीबा की पढ़ाई बंद करा दी व युवक से नाता तोड़ने का दबाव डाला। शीबा नहीं मानी। इसके चलते परिजनों ने करीब दो माह पूर्व उसे रिश्तेदारी में शाहदरा भेज दिया। बताया जा रहा है कि यहां भी वह जिद पर अड़ी रही और फोन के जरिए युवक के संपर्क में रही। पुलिस के मुताबिक, शीबा के 21 वर्षीय भाई सूफियान को इसका पता चला तो उसने अपने चचेरे भाई महताब के साथ बहन को मारने की योजना बना ली
पुलिस का कहना है कि सूफियान और महताब घुमाने के बहाने शीबा को शाहदरा से मुरादनगर स्थित गंगनहर ले आए। यहां तक तीनों ऑटो से आए और फिर गंगनहर की पटरी पर कुछ दूर पैदल चले। सुनसान जगह मिलने पर दोनों ने गला घोंटकर शीबा की हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी पैदल जा रहे थे। इस दौरान गश्त करते वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों से सुनसान इलाके में घूमने का कारण पूछा। दोनों सकपका गए। शक होने पर उन्हें थाने ले जाकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बहन की हत्या कबूल ली

Select Language

Advertisement