Report by : CWN Desk
Published at :
धानाचूली के चार तोको में 6 मार्च से लो वोल्टेज

बोर्ड की परीक्षा सर पर, बच्चो की पढ़ाई हो रही है बाधित
धानाचूली(नैनीताल)।
तहसील धारी क्षेत्र के धानाचूली ग्राम पंचायत के तोक थिरौली, धाराखेत, बजागधेरा और गजार में पिछले 6 मार्च से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लो वोल्टेज होने के कारण छात्र छात्राओं की चल रही बोर्ड परीक्षा में असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी गोपाल सिंह, रमेश सिंह ,गोपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि टांसफार्मर के ख़राब होने से दिन में जब बिजली की खपत कम होती है उस वक्त 130 से 140 वोल्ट तक ही बिजली आ रही है। जिससे बच्चो की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। कई बार विभागीय कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी बिजली व्यवस्था ठीक नही हो सकी है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द टांसफार्मर बदलने की मांग की है।वही एसडीओ ऊर्जा से कई बार सम्पर्क किया पर उन्होंने फोन रिसीव नही किया। जबकि जेई अवकाश में चल रहे है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›