Report by : CWN Desk
Published at :
वफादार चौकीदार ,रक्षा बंधन का फर्ज अपनी जान दे कर निभाया

देहरादून- जिले के बुल्लावाला में 11 वर्षीय एक बच्ची को गुलदार से बचाते हुए कुत्ते की मौत हो गई। घटना मार्मिक है रक्षाबंधन के दिन उक्त बच्ची ने अपने घरेलू कुत्ते को राखी बांधी थी। जिसका फर्ज निभाते हुए शाम साढ़े सात बजे कुत्ते से साथ आंगन में खेल रही बच्ची पर गुलदार के झपटने से पहले ही कुत्ते ने गुलदार पर हमला बोल दिया। जिस पर लंबे संघर्ष के बाद गुलदार ने कुत्ते को मार दिया। परंतु बच्ची की जान बच गई। आबादी क्षेत्र में राजा जी टाइगर रिजर्व से लगातार गुलदार के धमकने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस मामले में निष्क्रिय बना हुआ है। और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कांबोज ने बताया कि बुल्लावाला में महेंद्र सिंह थापा के घर में यह घटना घटी है। इसके बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। वहीं वन विभाग की ओर से अभी तक किसी भी कर्मचारी अधिकारी ने आकर मौके का निरीक्षण नहीं किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›