Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में किया गया भगवान शिव का महारुद्राभिषेक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है भगवान शिव की आराधना:- श्रीमहंत बलवीर गिरी

हरिद्वार- बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि महादेव की आराधना साधक के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। समस्त संसार महादेव में विराजमान है जगत के कण कण में भगवान शिव का वास है। जो हर रूप में अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में मौजूद भक्तों को शिव महिमा का बखान करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि कैलाशपति भगवान शिव मात्र भाव के भूखे हैं जो व्यक्ति की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शिव शरणागत रहकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर का महत्व अतिप्राचीन है यहां आने वाले सभी साधकों की कठिनाइयों का शमन कर भोलेनाथ उनके जीवन को भवसागर से पार लगाते हैं। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि यदि व्यक्ति निस्वार्थ भाव से भगवान का स्मरण करता है तो उसका जीवन स्वयं ही सफल हो जाता है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक दिन दुखी का दीनानाथ हरण कर सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। भगवान शिव की पूजा तत्काल सहस्र गुना पुण्य फलदाई होती है। देहिक, दैविक व भौतिक तपों का नाश करने वाले शिव शंकर करुणा के सागर हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने विश्व कल्याण की कामना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो यदि व्यक्ति का मनोबल ऊंचा हो नियत साफ हो और महादेव पर विश्वास हो तो उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement