Report by : कालू वर्मा
Published at :
मनसा देवी रोपवे बंद, 16 से जनवरी तक चंडी देवी रोपवे भी मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा

रोपवे की लीज खत्म, श्रद्धालुओं को अब पैदल ही मंदिर जाना पड़ेगा
हरिद्वार। लीज खत्म होने के कारण मनसा देवी रोपवे बंद हो गया है। श्रद्धालुओं को अब पैदल ही मंदिर जाना पड़ेगा। वहीं,16 से 20 जनवरी तक चंडी देवी रोपवे मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगा।
मनसा देवी रोपवे का संचालन सोमवार को बंद कर दिया गया, रोपवे की लीज खत्म हो गई है। नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के कारण प्रशासक का चार्ज डीएम के पास है। 31 दिसंबर को लीज खत्म हुई। लीज पर सरकार निर्णय करेगी। ऑफ सीजन में औसतन 2500 और सीजन में दस हजार श्रद्धालु रोपवे से मंदिर पहुंचते हैं। उषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि लीज खत्म होने के कारण रोपवे संचालन बंद किया है। सोलह से बीस जनवरी तक मेंटेनेंस के लिए चलते चंडी देवी रोपवे बंद रहेगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›