Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में नववर्ष का जश्न मनाने गए किशोर की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
हरिद्वार। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जश्न मनाने गए किशोर की हत्या कर दी गई। उसके सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कनखल पुलिस को सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बैरागी कैंप में गंगा के किनारे एक शव पड़ा है। आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उसकी पहचान यश(17) पुत्र जितेंद्र निवासी रविदास बस्ती के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि किशोर के सिर पर घाव हैं। पुलिस की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यश रविवार को नववर्ष को लेकर हुई दावत में शरीक होने की बात कहकर गया था। उसके बाद वो घर लौटा नहीं। वे भी उसे तलाश रहे थे। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया, किशोर के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोर की हत्या, सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला करके की गई है। पुलिस जांच कर रही है। हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे डोलिया मंदिर के समीप बंद, पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर, दोनों तरफ यात्री फंसे

Select Language

Advertisement