Report by : CWN Desk
Published at :
धारी ब्लॉक में भारी बारिश से कई घरो को ख़तरा

देवनगर ग्राम सभा के तोक नौबन की है घटना

विधायक कैड़ा ने प्रशासन को दिए टीम भेजने के निर्देश

धानाचूली (नैनीताल।)। बीते रविवार से हो रही बारिश से धारी ब्लॉक के ग्राम सभा देवनगर के तोक नौबन में रहने वाले परिवारों के लिए खतरा बन गयी है। भारी बारिश के चलते 10 परिवार खतरे की जद में आ गए है। जिन्हें अन्य स्थान पर जाने के लिए निर्देश दे दी है।

रविवार के दिन से हो रही बारिश से ग्रामीणों के भवन के पास और खेतो में मलुवा आ गया है। जिस कारण खीमानन्द, नंदाबल्लभ , हरीश चद्र भैरव दत्त, कलावाती देवी, पूरन चंद्र आनंदबल्लभ , हिमांशु ब्रजवासी के मकानों को नुकसान की सम्भावना बनी हुई है।
विधायक रामसिंह कैड़ा प्रशासन के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों के नुकसान का आकलन कर मुवावजा देने के निर्देश दिए है। साथ ही विधायक कैड़ा ने अधिकारियो से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,रामगढ़ भीमताल में जहाँ भी बारिश से नुकसान हुआ है उसका आंकलन करने को कहा है। वही तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभी किसी मकान में मलवा नही आया है । खेतो में मलवा आने से फसलों को नुकसान पहुँचा है। साथ ही सभी परिवारों को एहतियातन तौर पर पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय में रहने के निर्देश दिए है। वही मोके के लिए टीम गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›