Connect with us

नई दिल्ली

धारचूला से दो नाबालिग सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आरोपी युवक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया, आरोपी धारचूला में नाई की दुकान चलाता है
पिथौरागढ़। धारचूला से दो नाबालिग सगी बहनों को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी युवक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को भी धारचूला बाजार बंद रखा।
इसमें एक और युवक की लिप्तता पुलिस को पता लगी है, जिसे पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपी धारचूला में नाई की दुकान चलाता है। दोनों बरेली के निवासी हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर दुष्कर्म व पोक्सो के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। बरेली से बरामद कर लाई गईं किशोरियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
सोमवार को एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धारचूला से एक फरवरी को लापता हुई दोनों किशोरियों को पुलिस टीम बरेली से पिथौरागढ़ ले आई है। उन्हें बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र का नगरिया निवासी इरफान बेंगलुरु ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। किशोरियों का मेडिकल परीक्षण करवाकर मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान भी कराए हैं।

Select Language

Advertisement