Connect with us

नैनीताल

जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल के रातीघाट के हली गांव निवासी संजय बिष्ट शहीद होने से गांव में शोक की लहर

(कमल जगाती)
नैनीताल।
जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर कहा गई है।
आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाला संजय बिष्ट भी शहीद हो गया।
शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटा था। संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं। अविवाहित संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाला के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था

यह भी पढ़ें 👉  छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने रुड़की की वर्द्धमान एजुकेशनल सोसायटी की एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच की

Select Language

Advertisement