Report by : Paras Bisht
Published at :
नैनीताल जिले में सालों से जमे 57 पुलिस कर्मियों के तबादले

हल्द्वानी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले के अलग-अलग थाना-चौकियों में तैनात 57 सिपाहियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें कुछ सिपाही ऐसे भी शामिल हैं जो कई वर्षों से एक ही जगह टिके हुए थे। बीते साल ही बने थाने खनस्यूं में भी पांच सिपाहियों को भेजा गया है।
छह सिपाही ऐसे हैं जिन्हें चौकी थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार हल्द्वानी स्थित मीडिया सेल में तैनात सिपाही सुबोध कुमार और संजय कुमार को लालकुआं थाना भेजा है। वहीं सिपाही टीकाराम को भीमताल, विनोद कुमार, कमल धानिक, रमिता राणा व जीवंती गौड़ को काठगोदाम, समरजीत कौर, रेनू तिवारी, दीपक कठायत, जय लाल, पवन कांबोज, बलवंत सिंह को मुखानी, हेम चंद डालाकोटी, रमा जोशी, नरेंद्र गिरी, लक्ष्मी वर्मा को वनभूलपुरा में नई तैनाती दी है। नवीन कुमार, दीपक सिंह, दिनेश बिष्ट को हल्द्वानी कोतवाली भेजा है। रुचि दत्ता, रेनू, कृष्णपाल सिंह, शबनम, प्रकाश नैनवाल को कालाढूंगी, कमला गोस्वामी, संजीव कुमार व प्रदीप कुमार को रामनगर, शंकर बोरा को यातायात सेल हल्द्वानी, भारती, मुन्नी लोहनी, तारा गोस्वामी, बीना मेहता, विजय यादव को खनस्यूं, मीनाक्षी व ममता आर्या को मुक्तेश्वर, राजेंद्र मेहता, बबीता बोरा, ममता रानी को बेतालघाट, सुशील कुमार, दीपा सामंत, हेमा जोशी को मल्लीताल, अर्चना चौहान को सीसीटीएनएस नैनीताल, दीपक मेहरा को पुलिस अस्पताल नैनीताल, प्रदीप सिंह, कमल कुमार, महावीर राणा, गोविंद सिंह, अनिल राणा, व प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं जगजीत सिंह, शीशपाल सिंह को भवाली, मंजू पांडे, प्रवीण सिंह कन्याल को सीसीटीएनएस भवाली, वंदना व किशोर रौतेला को तल्लीताल थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›