Report by : Paras Bisht
Published at :

हल्द्वानी- नवरात्रों व माहे रमजान को लेकर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा ने आज मंगलवार को अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पुलिस मीटिंग हॉल में शहर के संभ्रांत लोगो एवं सभी धर्म गुरुओं से साथ आयोजित बैठक में ध्वनि उपकरणों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसपर प्रशासन ने दिशा निर्देश के अनुसार अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

अमन कमेटी की बैठक आयोजित


बैठक में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र धौनी, एसएसआई विजय मेहता, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष मुखानी रमेश बोरा, चौकी प्रभारी राजपुरा दिनेश जोशी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›