Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

जेवरात सहित चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- नैनीताल रोड स्थित बंसल ज्वैलेर्स व तनिष्क ज्वैलेर्स से बीते 26 फरवरी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपी द्वारा तनिष्क ज्वैलेर्स से सोने के छुमके तथा बन्सल ज्वैलेर्स से सोने की अगुंठी चुरा ली गयी थी। पुलिस द्वारा दोनों घटनास्थलों की तहकीकात की गयी। चोरी के सम्बन्ध में दिनांक 19.03.2023 को हल्द्वानी कोतवाली में मु0अ0सं0-148/23 तथा 149/23 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों दुकानों के आसपास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों का खंगाला गया। दोनों घटनाओं में एक संदिग्ध के शामिल होनी की आशंका पर हरेंद्र चौधरी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल, प्रभारी चौकी भोटियापडाव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। साथ ही तलाशी हेतु एस० ओ० जी० को भी लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा लगभग 50 सी0सी0टी0वी0 खंगाले गये । पुलिस की सक्रिया के चलते घटना में संलिप्त आवास विकास निवासी शातिर आरोपी संदीप कुमार को मय जेवरात आवास विकास तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वरमाला के बाद दुल्हन गायब, पेड़ पर लटका मिला शव

पुलिस टीम प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव।उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी प्रभारी एस.ओ.जी.। महिला उ0नि0 मंन्जू ज्याला। हे0 कानि0 इसरार नबी | हे0 कमल पाण्डेय । कानि0 संजीव कुमार – कानि0 प्रकाश बडाल। कानि0 1- दिनेश नगरकोटी – हे0 कानि0 कुन्दन कठायत एस.ओ.जी. कानि0 भानू प्रताप एस.ओ.जी.। कानि0 अशोक रावत एस.ओ.जी. ।

Select Language

Advertisement