Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :

(कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने सोमवार को नगर पालिका का औचक निरीक्षण कर सही दस्तावेजीकरण नहीं होने और अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताई।
राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने सोमवार को नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दी जाने वाली सूचनाओं पर पालिका अधिकारियों से जानकारी मांगी, साथ ही पालिका के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पालिका अधिकारी सूचना आयुक्त को पालिका का संपत्ति रजिस्टर नहीं दिखा सके। सूचना आयुक्त ने इसपर नाराजगी जताई। तलाशने के बावजूद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सही नहीं मिले। उन्होंने दस्तावेजीकरण दुरुस्त कर इसके साथ संपत्ति रजिस्टर बनाने और सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी जा रही सूचनाओं और संबंधित जानकारी का ब्यौरा रखने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›