Report by : CWN Desk
Published at :
खनन माफिया ने पुलिस कर्मी पर चढ़ाया ट्रैक्टर

देहरादून कैंट क्षेत्र का मामला, पुलिस कर्मी घायल सिपाही को देखने पहुंचे अस्पताल

देहरादून। नदी से खनन सामग्री की चोरी कर आ रहे ट्रेक्टर को पुलिस कर्मी को रोकना चाहा तो चालक ने टैक्टर पुलिस कर्मी पर चढ़ा दिया। मामला कैंट कोतवाली क्षेत्र का है।
इंस्पेक्टर कैंट विनय कुमार के मुताबिक सिपाही मनोज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। सिपाही ने नदी से खनन कर लाया जा रहा है तो ट्रेक्टर को रुकवाने का किया प्रयास। लेकिन चालक ने ट्रैक्टर रोकने की बजाए पुलिस कर्मी पर चढ़ाते हुए फरार हो गए। जबकि ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर घायल पुलिस कर्मी वही सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कैंट कोतवाली पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस कर्मी के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाने वाले चालक की तलाश में पुलिस जगह जगह दे रही दबिश। घायल सिपाही का हाल लेने अस्पताल पहुंचे एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुँवर। घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से बातचीत कर दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन सिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›