Connect with us

नई दिल्ली

कानून मंत्री किरेन रिजिजू सड़क हादसे में बाल-बाल बचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर जा रहे कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार ट्रक में टकराई

जम्मू। कानून मंत्री किरेन रिजिजू सड़क हादसे में बाल-बाल बचे हैं। श्रीनगर जा रहे कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार ट्रक में टकरा गई। इस दुर्घटना में किरेन रिजिजू को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
वह सड़क के रास्ते जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। बनिहाल के पास उनके वाहन ने आगे जा रहे एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम कानून मंत्री किरेन रिजिजू की कार ने एक ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में किरेन रिजिजू बाल-बाल बच गए हैं। हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि ट्रक खराब हो गया था और मंत्री की कार रुकने से पहले ही उसमें जा घुसी। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना शाम करीब छह बजे मरूग इलाके में सीता राम पासी के पास हुई जब वह जम्मू और उधमपुर में दो कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद श्रीनगर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि कारों में सवार सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और मंत्री को उनके वाहन से बाहर निकाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement