Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरकी पैड़ी पर मिस हरिद्वार ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही हुई ट्रोल

श्री गंगा सभा ने जताई वीडियो पर आपत्ति, धार्मिक भगवनाएँ आहत करने का आरोप

हरिद्वार। हरकी पैड़ी के मालवीय घाट पर फिर से नाचती हुई लड़कियों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार रील बनाने वाली कोई पर्यटक नहीं बल्कि मिस हरिद्वार रही हैं। वीडियो बनानी वाली युवती ने अपने स्टेटस में खुद को मिस हरिद्वार बताया है और अपने इंट्राग्राम एकाउंट से रील आपलोड की है, जिसके बाद वीडियो वायरल होने पर वह ट्रोल हो रही है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने इस वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई है। कहा है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
वशिष्ठ ने बताया कि हरकी पैड़ी के निकट अश्लील डांस की दो वीडियो सितम्बर 2022 में वायरल हुई थी। वीडियो वायरल के बाद श्रीगंगा सभा के तत्कालीन पदाधिकारियों ने इन लड़कियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की थी। हालांकि उसके बाद से इस प्रकार की वीडियो इस घाट पर नहीं बनाई जा रही थी। लेकिन सोमवार को फिर से मालवीय घाट पर ऐसे ही एक डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है। तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि हरकी पैड़ी के गंगा घाट से इस प्रकार का कोई संदेश नहीं जाना चाहिए जिससे कि पवित्र क्षेत्र की मर्यादा खराब हो। उन्होंने कहा कि गंगा घाट पर इस प्रकार की वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›