नई दिल्ली

मोबाइल की बैटरी फटी, आठ साल की बच्ची की मौत

कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची मोबाइल पर देख रही थी कार्टून

नई दिल्ली। स्मार्टफोन आज हर किसी की जरूरत ही नहीं कमजोर बन गया है। बच्चों से लेकर बड़े फोन पर अपना समय व्यतीत करते हैं। लंबे समय पर फोन इस्तेमाल करने से फोन फटने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। केरल के त्रिशूर जिले में मोबाइल फटने से एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के कारण बैटरी का ज्यादा गर्म होना विस्फोट हुआ।
तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय छात्रा का नाम आदित्यश्री है। वह मोबाइल फोन में कार्टून देख रही थी। अचानक फोन में विस्फोट हो गया। फोन छात्रा के हाथ में फट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने तेज आवाज सुनी थी। मोबाइल फोन तीन साल पहले खरीदा था और बैटरी तीन महीने पहले बदली थी।
इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा पुराने फोन का इस्तेमाल ना करें।
फोन के अधिक गर्म होने पर उसे हाथ में ना रखें।
चार्ज में लगाकर फोन का इस्तेमाल ना करें।
फोन को रातभर चार्ज पर ना लगाएं।
डिवाइस को 80% तक ही चार्ज करें। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी