Connect with us

नई दिल्ली

माँ……….

Published

on

खबर शेयर करें 👉

आज नहीं जो हो पाती है,
बेशक कल हो जाती है।
माँ जब साथ में होती है,
हर मुश्किल हल हो जाती है।
बस मेहनत की रोटी खाना,
कह हाथ फेरती है सिर पर।
हर बूँद पसीने की माथे की,
गंगाजल हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  हेयर कटिंग की आड़ में नशे का कारोबार करने वाला अंतरराष्ट्रीय तस्कर दबोचा

माँ न रही हो पूज्य जगत में
ऐसा कोई दौर नहीं,
माँ के शीतल आँचल जैसा
दिखता कोई ठौर नहीं,
लाखों रिश्ते मिल जायें पर
बच्चे करते गौर नहीं,
उनकी खातिर माँ से बेहतर
दुनिया में कोई और नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: स्कूटी रपटने के बाद बाइक की चपेट में आया किशोर, इलाज के दौरान मौत

देवेश द्विवेदी ‘देवेश’

Select Language

Advertisement