Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

माह-ए- रमजान शुरू, पहला रोजा आज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजार में खरीदारों की उमड़ी भीड़

हल्द्वानी। रहमत, बरकत का महीना माह-ए- रमजान शुरू हो गया। पहला रोजा आज से शुरू होगा। शहर के विभिन्न मस्जिदों में रमजान की पहली जुमे की नमाज अता की जाएगी।
इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमजान नौंवा महीना होता है। पूरे महीने को मुस्लिम मतावलंबी पाक महीना मानते हैं। रोजा रखने के साथ रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। पांच वक्त की नमाज के साथ कुरान की तिलावत करते हैं। रमजान पर फल, फैनी, खजला, खजूर व सहरी और इफ्तार में लिए जाने वाले सामान की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी रही। सूखे मेवे, फल, खजूर, फैनी, खजला की खूब खरीदारी हुई। दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक दिख रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement