Connect with us

नई दिल्ली

चांद की सतह का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस, सतह से 10 सेंटीमीटर नीचे शून्य से 10 डिग्री कम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सतह का तापमान मापा
बेंगलुरु। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सतह का तापमान मापा है। इसरो ने रविवार को बताया कि यह चंद्रयान-3 की पहली खोज है, जिसमें मिट्टी की जांच की गई। इसमें चांद की सतह का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, वहीं सतह से सिर्फ 10 सेंटीमीटर नीचे तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया।
इसरो के अनुसार, ‘विक्रम’ पर लगे चंद्रा सरफेस थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट (चेस्ट) पेलोड से पहला अवलोकन किया गया। इसरो ने इस पर ग्राफ साझा किया है। इसके अनुसार, पेलोड जैसे-जैसे गहराई में बढ़ता है, सतह के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। इसरो वैज्ञानिक बीएचएम दारुकेशा ने कहा, हम मानते थे कि सतह पर तापमान 20 से 30 डिग्री हो सकता है, लेकिन यह 70 डिग्री है। जब हम पृथ्वी के अंदर दो से तीन सेंटीमीटर जाते हैं, तो हमें दो से तीन डिग्री भिन्नता दिखाई देती है, जबकि चांद पर यह भिन्नता करीब 50 डिग्री है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement