Connect with us

हल्द्वानी

मुरादाबाद के युवक की हल्द्वानी के अस्पताल में करंट लगने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मुरादाबाद निवासी निजाम (18) पुत्र मुसाहिद अपने बड़े भाई जाहिद के साथ वेल्डिंग का काम करता था। दोनों भाइयों को एक ठेकेदार के मार्फत राजकीय महिला अस्पताल की ओपीडी में फाइबर लगाने का काम मिला था। दो दिन पहले ही दोनों ने ओपीडी में काम शुरू किया था। शनिवार सुबह भी दोनों भाई करीब 8 बजे अस्पताल पहुंच गए और काम शुरू कर दिया। इस बीच वेल्डिंग मशीन के तार बार-बार प्लग से निकल जा रहे थे। जिससे काम प्रभावित हो रहा था। इस पर जाहिद तार को प्लग में लगाने चला गया। दूसरी तरफ निजाम ने वेल्डिंग मशीन गलत तरीके से पकड़ रखी थी। प्लग में तार लगाते ही निजाम को करंट लग गया और वह वहीं गिर गया। जाहिद के शोर मचाने पर महिला अस्पताल में तैनात पीआरडी जवानों ने एंबुलेंस की मदद से निजाम को बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी के एसआई अकील अहमद ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement