Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रपुर में स्कूल के छात्र की गला दबाकर हत्या, सिडकुल क्षेत्र में झाड़ियों के पास मिली लाश

हरिद्वार। रविवार को सुल्तानपुर से ओसपुर लौट रहे एक 62 वर्षीय किसान की बीच रास्ते में फावड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, ओसपुर गांव निवासी सुखबीर (62 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। रविवार को वह किसी कार्य से सुल्तानपुर आए थे और दोपहर में साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उस व्यक्ति ने अचानक फावड़े से सुखबीर पर हमला कर दिया। उसने फावड़े से 10 से अधिक वार किए, जिससे सुखबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। घायल सुखबीर को तत्काल सुल्तानपुर लाया गया, जहां से उन्हें एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक सुखबीर की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने पर डोईवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है, क्योंकि वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›