Connect with us

हल्द्वानी

नैनीताल जिले में चार थानाध्यक्ष समेत 9 दरोगा एसएसपी कार्यालय से अटैच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मंगलवार देर रात 13 दरोगाओं का तबादला किया है। चार एसओ समेत नौ दरोगाओं को एसएसपी कार्यालय में अटैच किया गया है।
तबादला सूची के मुताबिक मुखानी थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, एसओ कालाढूंगी नंदन सिंह रावत, एसओ चोरगलिया भगवान सिंह महर और बेतालघाट थाना प्रभारी महेश चंद्र जोशी को एसएसपी कार्यालय से अटैच किया गया है। वहीं हीरानगर चौकी प्रभारी रविंद्र राणा, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, महिला एसआई मंजू ज्याला, एसआई मनोज यादव, आरटीओ चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ को भी एसएसपी कार्यालय से अटैच किया गया है।
इनके अलावा कालाढूंगी थाने के एसआई गगनदीप को कोतवाली भवाली, मल्लीताल के एसएसआई दीपक कुमार बिष्ट को एसएसआई लालकुआं, भीमताल थाने के एसआई भुवन चंद्र जोशी को रामनगर थाना और हाईकोर्ट चौकी के एसआई नरेश चंद्र पंत को हल्द्वानी कोतवाली भेजा गया है।

Select Language

Advertisement