Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा क्षेत्र में एक एनजीओ के रुपये बांटने के बाद एक्शन में नैनीताल पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हैदराबाद की एम एनजीओ के पैसे बांटने के बाद पुलिस ने जारी किया नोटिस
नैनीताल।  नैनीताल ने हलद्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के वित्तपोषण में एक एनजीओ की भूमिका की पहचान करते हुए नोटिस जारी किया है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि आप लोगों से एनजीओ को दान न देने का आग्रह करते हैं।
नोटिस में लिखा है कि आवश्यक सूचना… सोशल मीडिया में एक वीडियो जिसमें एक युवक द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों को पैसे बांटे जाने की वीडियो प्रसारित की जा रही है। उक्त संबंध में पुलिस जांच कर रही है NGO के अकाउंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पैन नंबर से सम्बंधित सूचना आयकर विभाग एवं अन्य एजेंसी को भी दी गई है, जिनके द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
हैदराबाद यूथ करेज NGO को डोनेट करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उक्त NGO के अकाउंट, रजिस्ट्रेशन नंबर सीज करवाने की कार्यवाही की जा रही है। गलत तरीके से पैसा लेने व दंगाइयों को सपोर्ट करने एवं सोशल मीडिया में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पोस्ट करने व भ्रामक तथ्य पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। अत: सभी से अनुरोध है कि इस तरह के NGO को किसी भी तरीके का डोनेट न करें।

Select Language

Advertisement