Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के ओखलकांडा में जीप गिरी, 7 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राहत बचाव कार्य जारी, डाल कन्या और छीखान के समीप हुई घटना

(कमल जगाती) नैनीताल। उत्तराखण्ड में नैनीताल के ओखलकांडा में हुए जीप हादसा हो गया। हादसे में 7 सवारियों के मौत होने की खबर आ रही है। स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे।
नैनीताल जिले में ओखलाकांडा ब्लॉक के डाल कन्या और छीखान के समीप जीप खाई में गिरी। जीप में कितने लोग सवार थे अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने तहसीलदार को सूचित किया कि सवेरे 8 बजे नवीन भदर पी.आर.डी.ने सूचना दी की पतलोट से लगभग 2-3 किलोमीटर दूर मीहार मोटर मार्ग पर डालकन्या निवासी राजू पनेरू की पिकअप रोड से नीचे गिर गयी है। उस पिकअप में काफी लोग सवार थे। इसकी सूचना थाना खनस्यूँ को दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है। हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्सी परमिटों पर जिलाधिकारी, एस.एस.पी., ई.ओ.नगर पालिका अपने सुझाव 4 अक्टूबर तक न्यायालय को दें : उच्च न्यायालय

Select Language

Advertisement