Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में प्रशंसकों ने घेर लिया तो महेंद्र सिंह धौनी बोले अब जाने भी दो…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए माही नैनीताल पहुंचे

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे भारतीय क्रिकिट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी। अपने लंबे तगड़े कारवां में आए धौनी को जब प्रशंसकों ने घेर लिया तो उन्होंने ऑटोग्राफ देने के साथ फोटो खिंचाई और कहा अब जाने दो।
कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी पिछले कुछ दिनों से ऊत्तराखण्ड में कुमाऊं के दौरे पर हैं। दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में लैंड होने के बाद, धौनी कैंचीं धाम आश्रम गए और अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लौटकर नैनीताल के आर्मी गेस्ट हाउस में रुक गए। ऑनरेरी लेफ्टिनेंट करनाल महेंद्र सिंह धौनी दूसरे दिन नैनीताल से अल्मोड़ा स्थित जैंती के अपने गांव लौवाली गए और वहां देवताओं की पूजा की और बुजुर्गों से मील। धौनी इसके बाद गुरुवार को अपने गोपनीय निजी दौरे पर रहे। आज पहाड़ से चलकर भवाली होते हुए धौनी नैनीताल पहुंचे हैं। धौनी अपनी ऑडी संख्या पी.बी.65 बी.एफ.9393 से नैनीताल के बाहरी क्षेत्र के एक निजी होटल में पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे है।

Select Language

Advertisement