Report by : CWN Desk
Published at :
पदमपुरी में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन


स्वस्थ मन ,स्वस्थ तन अभियान के तहत मानसिक रोग के बारे में दी जानकारी

धानाचूली(नैनीताल)। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में प्रभारी चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वस्थ मन ,स्वस्थ तन अभियान के तहत कर्मचारी के साथ स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ हिमांशु कांडपाल ने बताया कि कर्मचारी व आम जनमानस को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य अभियान के बारे फील्ड स्टाफ, सीएचओ ,एएनएम आशा कार्यकर्ती, आरबीएस टीम आरकेएसके कोऑर्डिनेटर सहित अन्य को अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनमानस को मानसिक स्वास्थ्य स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाना है।

साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रत्येक दिन की फोटोग्राफ व मुख्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत राज्य से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन किया जाना है।साथ ही डॉ कांडपाल ने बताया मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए सकारात्मक सोच, प्रतिदिन योग करना, संतुलित आहार हरे पत्तेदार सब्जियां का सेवन,पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी ।


इस कार्यक्रम में डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ. स्वाति , जीसी आर्या, रमेश चंद्र आर्या, शशि खम्पा,रीता तिवारी,दीपा बिष्ट,उमा मठपाल, तनुजा कपिल,बसंत गोस्वामी, आनन्द सिंह बिष्ट,अनंग पाल बिष्ट, कमला, अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›