Report by : CWN Desk
Published at :
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में रचा इतिहास, बने वर्ल्ड चैंपियन

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पाकिस्तान के अशरफ नदीम दूसरे स्थान पर रहे

नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में नीरज ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर की दूसरी हासिल की जिसे किसी और खिलाड़ी इस दूरी को पार नहीं कर सका। पिछली बार नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
फाइनल में नीरज की शुरुआत फाउल से हुई थी। हालांकि अपने दूसरे ही प्रयास में नीरज ने दमदार वापसी करते हुए 88.17 मीटर की दूसरी हासिल की, जिसे छठे प्रयास तक कोई भी खिलाड़ी पार नहीं कर सका और इस तरह गोल्डन आर्म से एक बार फिर भारत के लिए सोने का तमगा हासिल किया।
फाइनल में 88.17 मीटर की दूरी हासिल के अलावा नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 86.32, चौथे प्रयास में 84.64, पांचवें प्रयास में 87.73 और छठे प्रयास में 83.98 मीटर की दूरी तय की।
नीरज के बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के अशरफ नदीम रहे जिन्होंने 87.82 मीटर की दूरी हासिल की। इस तरह नदीम ने विश्व चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल खत्म होने के बाद नीरज ने नदीम को गले लगकर बधाई दी।
वहीं नीरज सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के बीच सबसे अलग नजर आ रहे थे। नीरज पहले स्थान पर जबकि अशरफ नदीम दूसरे पर। वहीं तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के याकुब वाडलेज्च रहे जिन्होंने 86.67 मीटर की दूसरी हासिल की और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›