Connect with us

देहरादून

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: सीएम धामी ने किया काउंटडाउन रन का आगाज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को फ्लैग ऑफ किया। शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” के अनावरण के साथ युवाओं संग भरी दौड़

मुख्यमंत्री। पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खेल और पर्यटन के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ मशाल प्रज्ज्वलित की, बल्कि खुद प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने आगामी 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली मुख्य दौड़ के आधिकारिक शुभंकर “क्यालु- हिम तेंदुआ” का अनावरण भी किया। सीएम ने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है। यह राज्य के दुर्गम सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और अटूट विश्वास को जागृत करने का एक बड़ा महाअभियान है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं के बुलंद हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि देवभूमि के युवाओं में हिमालय जैसा अडिग विश्वास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को याद करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं। यह दौड़ नीति घाटी जैसे सीमांत क्षेत्रों में होमस्टे, रोजगार, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को एक नई गति देने का काम करेगी।
इस साहसिक महाआयोजन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के 27 राज्यों और दो विदेशी मुल्कों से 900 से अधिक धावकों ने इसके लिए अपना पंजीकरण कराया है। मुख्यमंत्री ने सभी एथलीटों को उत्तराखंड के साहस और पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि यह दौड़ राज्य के एडवेंचर टूरिज्म के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिखेगी।
राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का नंबर वन एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान की तर्ज पर फिटनेस को एक जनआंदोलन बनाने की बात कही। इस कार्यक्रम के दौरान सचिव पर्यटन श्री धीराज गर्ब्याल और पर्यटन विकास परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री नरेन्द्र भंडारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement